ललितपुर, अगस्त 23 -- ललितपुर, संवाददाता। तालबेहट स्थित शहजाद बांध के आस पास जिन स्थानों पर हाथ से पौधारोपण नहीं हो सकता था, वहां ड्रोन से सीड बॉल फेंककर हरियाली का प्रयास किया गया। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीना-पानकी पाइपलाइन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण एवं वनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीज बमबारी अभियान आयोजित किया। इस पहल के अंतर्गत नीम, जामुन, आम, आंवला, महुआ, इमली और पीपल जैसी स्थानीय प्रजातियों के बीजों से तैयार सीड बॉल को चिह्नित वन क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से बिखेरा गया। सीड बॉम्बिंग कार्यक्रम में ड्रोन का उपयोग निर्धारित क्षेत्रों में बीजों के त्वरित एवं प्रभावी वितरण के लिए किया गया, जिससे दुर्गम एवं बड़े क्षेत्रों में भी कम समय में बीजों का प्रसार सुनिश्चित किया जा सके। इन सीड बॉल को बीपीसीएल के सुरक्षा एवं न...