चंदौली, मार्च 29 -- नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के टिकुरिया जंगल से बीते शनिवार की रात आठ मवेशी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जंगल के रास्ते पैदल बिहार भेजे जा रहे मवेशी ब रामद किये गए। इस दौरान एक पशु तस्कर चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पड़हवा गांव निवासी राजा बोलारक यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...