बगहा, मई 8 -- वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में शुक्रवार की शाम जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ दिखाई दिया। बाघ को करीब से देखने के बाद पर्यटक रोमांचित हो उठे। हालांकि अचानक बाघ दिखने से कुछ देर के लिए उनमें भय का माहौल भी बन गया।जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण के बेतिया निवासी अभय शुक्ला, प्रिंस मिश्रा, रितिका शुक्ला, अभिजीत शुक्ला समेत उनके परिवार के सदस्य जंगल सफारी पर निकले थे। इसी दौरान जंगल के भीतर उन्हें बाघ दिखाई दिया। पर्यटकों ने बताया कि जंगल सफारी के दौरान बाघ का दिखना बेहद रोमांचकारी अनुभव रहा। वहीं वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता ने उनका मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- करतर्निया घाट: झाड़ियों में बैठे बाघ को देख रोमांच से भर उठे पर्यटक पर्यटकों ने कहा कि वे पहली बार वाल्मीकिनगर घूमने आए हैं। यहां का जंगल, वन्यज...