वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पर्यटन सीजन में लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग और पूछताछ के बहाने साइबर ठग भी सक्रिय हैं। हाल के दिनों में इस तरह की आठ शिकायतें साइबर पुलिस के पास पहुंची हैं। किसी के पैसे वापस नहीं हो सके लेकिन इस तरह से हो रही ठगी को लेकर पुलिस की ओर से सचेत किया गया है। पहड़िया की अशोक विहार कॉलोनी की अन्वेषा कुमारी के खाते से साइबर ठगों ने 35 हजार रुपये उड़ा दिए। उन्हें जंगल सफारी बुकिंग के नाम पर चूना लगाया गया। चितईपुर की इंद्रा नगर कॉलोनी के शिवम पांडेय के खाते से 38 हजार रुपये कट गए हैं। इसी तरह कुल आठ लोगों ने शिकायतें की है। धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के अलावा जंगल सफारी जैसे स्थलों के भ्रमण को लेकर क्रेज बढ़ा है। जो शिकायतें सामने आई हैं, वे उत्तराखंड स्थित जिम कार्बेट से जुड़ी हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.