लखीमपुरखीरी, मई 10 -- दुधवा टाइगर रिजर्व की एक वीडियो वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर वन्यजीव प्रेमी रोमांचित हो उठे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल सफारी के दौरान एक बाघिन और उसके शावकों का दीदार हुआ, बल्कि जंगल के दो सबसे ताकतवर विरोधी बाघ और भालू का आमना-सामना भी देखने को मिला है। दरअसल शनिवार की सुबह गुजरात से आए वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों का एक दल जब सोनारीपुर रेंज में सफारी कर रहा था, तभी उनकी राह रोककर एक बाघिन अपने दो नन्हे शावकों के साथ बैठ गई। बाघिन और उसके शावकों को इतनी शांत मुद्रा में देखकर पर्यटक दंग रह गए। काफी देर तक सड़क पर आराम करने के बाद बाघिन शावकों के साथ धीरे से जंगल की ओर बढ़ गई। पर्यटकों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया। वहीं रोमांच यहीं खत्म नहीं हुआ। जब यही फोटोग्राफर सफारी पूरी कर वापस लौट रहे थे, तभी रास...