गोरखपुर, अगस्त 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय जंगल शालिग्राम में टेबल टेनिस प्रतियोगिता एवं खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन विनोद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मनोज सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु मंदिर में खेल प्रतियोगिताओं के साथ मना राष्ट्रीय खेल दिवस यह भी पढ़ें- क्रिप्टन पब्लिक...