मुजफ्फर नगर, जून 27 -- मोरना। बिहारगढ़ के जंगल में प्रधान के देवर योगेश चौहान का शव मचान पर फांसी से लटका मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ निवासी 36 वर्षीय योगेश चौहान पुत्र पृथ्वी सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार पालन पोषण करता था। योगेश चौहान गुरुवार की शाम भोजन करने के बाद अपने खेतों पर रखवाली करने गया था। शुक्रवार सुबह आसपास के किसान जंगल में पहुंचे तो उन्होंने योगेश चौहान के शव को मचान की लकड़ियों पर फांसी से लटका देखा। यह भी पढ़ें- जंगल मे फंदे से लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका मृतक के भाई व प्रधान पति संजय सिंह चौहान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतारकर प्रारंभिक जांच कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।थाना प्...