जंगल में हथियारों की सौदेबाजी कर रहे सात तस्कर दबोचे
मेरठ, मई 24 -- थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर मुंडाली के जंगल में दबिश देकर आरोपियों को उस समय दबोचा गया, जब वे हथियारों की खरीद-बिक्री का सौदा कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से छह तमंचे, एक पिस्टल, कारतूस, 13 हजार रुपये और चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को चेकिंग और गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस टीम ने गांव मुंडाली के जंगल में घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से सदाकत निवासी जिसौरा, निखिल उर्फ साहिल और निशांत निवासी शाफियाबाद लौटी, अभिषेक उर्फ गुड्डू निवासी मतनौरा थाना बाबूगढ़, पीयूष निवासी अटौला, निशांत उर्फ कप्तान निवासी श्यामपुर हापुड़ तथा अनमोल त्यागी निवासी खरखौदा को गिरफ्तार किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.