जंगल में सुरसुरवा तोड़ने गईं दो नाबालिग बहनों समेत तीन युवतियां लापता
बलरामपुर, सितम्बर 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग बहनों समेत तीन युवतियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों 20 सितंबर की सुबह जंगल में सुरसुरवा (सब्जी) तोड़ने के लिए घर से निकली थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एक परिजन ने तुलसीपुर थाने में तहरीर देकर तीनों की बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों के मुताबिक, गांव की दो नाबालिग बहनें और उनकी 22 वर्षीय सहेली 20 सितंबर की सुबह करीब सात बजे जंगल में सुरसुरवा लेने की बात कहकर घर से निकली थीं। शाम तक जब तीनों घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। ग्रामीणों और परिजनों ने आसपास के जंगल व संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन तीनों का पता नहीं च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.