बागपत, जून 7 -- बागपत। बिहार के बेगूसराय का रहने वाला मितलेश नौरोजपुर क्षेत्र के मनोज ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करता है। रविवार सुबह वह जंगल में शौच करने गया था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले सांप ने उसके पैर में डस लिया। मितलेश के शोर मचाने पर साथी मजदूर उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार व एंटी स्नैक वैनम देकर उसकी जान बचाई। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि समय रहते उपचार मिलने के कारण मजदूर की जान बच गई। हालात में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...