बरेली, अप्रैल 20 -- मीरगंज। कपूरपुर गांव के प्रेमपाल सिंह खेत की रखवाली कर रहे थे। खेत पर कुछ लोगों ने उनसे गाली गलौज की। विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा, उनका हाथ टूट गया। उनका पुत्र उन्हें उठाकर घर ले गया। घटना 15 अप्रैल की है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी डालचंद, डालचंद की पत्नी, गौरव एवं सुदेश निवासी कपूरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।दूसरी घटना में समसपुर के वासुदेव 16 अप्रैल को खेत में बरसीम काट रहे थे। आरोप है कि कपूरपुर गांव के दिनेश, मुनीष एवं ब्रजेश ने वासुदेव को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में मुकदमे दर्ज यह भी पढ़ें- जबरन खेत जोता, विरोध करने पर किया हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...