पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। गर्मी में तापमान अप्रैल के पहले ही दिन उछाल मार गया। ऐसे में वन्यजीवों के लिए पहल की गई है। अब जंगल में सोलर चलित वाटर होल यानि जलाशयों को विकसित करने की योजना को ग्रीन सिग्नल दिया गया है। बताया गया है कि पांच पर काम भी शुरू करा दिया गया है। सर्दी बाद अब तक गरमी को लेकर कुछ राहत थी। पर अप्रैल को लेकर पहले ही दिन जो असर सामने आया है। उसने सोचने पर विवश कर दिया है। महोफ माला और बराही रेंज में अलग अलग स्थानों पर पांच जलाशय बनेंगे। अब तक जंगल में पचास छोटे बड़े जलाशय थे। पर अब इनकी संख्या बढ़ाई जारही है। सभी पर सोलर बोरिंग लगाई जाएगी। जिससे वन्यजीवों को कोई खतरा न रहे।अब साठ हो जाएंगे जल स्त्रोत पांच नए वाटर होल तैयार किए जा रहे हैं। इन नए वाटर होल के निर्माण के साथ ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब इनकी संख्या बढ़क...