सोनभद्र, फरवरी 26 -- कोन, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के शोर मचाने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवको को पकड़ लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन में जुट गईं हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोन थाना क्षेत्र निवासी मुस्तफा राज और साहिद हुसैन एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पास के ही खुरधन पहाड़ी स्थित जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। इस पर लड़की द्वारा शोर शराबा करने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना मिलने पर तत्काल ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले...