उरई, मार्च 27 -- सिरसाकलार। ग्राम पाल मड़ैया के पास जंगल में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख किसान चिंतित हो गए। ग्राम प्रधान पान सिंह निषाद ने दमकल टीम व पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ और जालौन से दमकल टीम भी पहुंच गई। टीम ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरु किया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद जंगल में लगी आग को बुझा दिया गया। आग के कारण 100 से अधिक बबूल के पेड़ जल गए। इसके अलावा अन्य नुकसान नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया और लोगों से कहा कि जंगल की तरफ कोई भी जलती हुई बीड़ी, सिगरेट व चूल्हे की राख न फेंकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...