लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- बेलरायां वन रेंज के तहत बुधवार को जंगल किनारे अचानक आग लग गई। जंगल किनारे खेत वाले किसानों ने फायर ब्रिगेड को फोन करके बुलाया। दमकल के काफी देर खड़ी रहने के बावजूद गेट न खुलने पर दमकल वापस चली गई। रेंजरीपुरवा गांव के पास जंगल के किनारे बुधवार अपरान्ह करीब तीन बजे आग लग गई। आग फैलती देख जंगल किनारे गेहूं के खेतों वाले किसानों ने डरकर दमकल को फोन किया। सूचना पर दमकल तो पहुंच गई लेकिन काफी देर तक जंगल के गेट पर खड़ी रहने के बावजूद गेट न खुलने और न किसी वनकर्मी के मिलने से करीब आधे घंटे खड़ी रहकर वापस चली गई। रेंजर भूपेंद्र सिंह का फोन नहीं लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...