विकासनगर, अप्रैल 7 -- नगर पालिका कर्मियों ने मंगलवार से स्वच्छता पखवाड़ की शुरुआत की। पहले दिन खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, प्राथमिक विद्यालय, उप जिला अस्पताल समेत अस्पताल रोड पर सफाई अभियान चलाया। अभियान में खुद अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट शामिल रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सरकारी संस्थानो से अधिक समाज की जिम्मेदारी है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने घरों का कूड़ा डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शनो वाहनो में भी डालने की सलाह दी। साथ ही सरकारी दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों को भी कूड़ेदान में ही कूड़ा डालने का सुझाव दिया। अभियान में नगर पालिका के स्वच्छता अंबेसडर राजकुमार जैन, पवन कुमार, सुभाष, सुरेंद्र तोमर आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.