रुद्रपुर, मई 1 -- आनंद पाडे, पंतनगर। मस्जिद कॉलोनी के सामने जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को लकड़ी लेने गई 66 वर्षीय महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मैना देवी (66) पत्नी बाबूलाल, निवासी मस्जिद कॉलोनी, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां आ गया। हाथी को देखते ही तीनों महिलाएं घबरा गईं और जान बचाने के लिए भागने लगीं। बताया जा रहा है कि मैना देवी ने साहस दिखाते हुए अपनी दोनों साथियों को खत्तों की ओर भाग जाने के लिए कहा। मैना देवी घर की दिशा में भागीं। इसी दौरान हाथी ने उनका पीछा कर लिया और उन्हें कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, ल...