अयोध्या, अप्रैल 16 -- मवई,(अयोध्या), संवाददाता। जिले के मवई थाना क्षेत्र के कुशहरी जंगल में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हाईवे के किनारे स्थित जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने जब झाड़ियों के पास शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटनास्थल की परिस्थितियां इशारा कर रही हैं कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव झाड़ियों के किनारे पड़ा हुआ था और आसपास जमीन पर घसीटे जाने के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे। इससे यह आशंका और मजबूत हो जाती है कि शव को किसी अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.