जंगल में मिला महिला का कंकाल
सोनभद्र, मई 30 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरतीडाड़ गांव के मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में नाले के समीप शनिवार की सुबह चरवाहों ने एक महिला का कंकाल देखा। चरवाहों ने कंकाल देखकर आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराई। बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के झानी पाथर गांव निवासी 32 वर्षीय पार्वती पत्नी विनोद कुमार को परिवार के लोगों से म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजन काफ़ी देर तक इंतजार करने के बाद खोजबीन करने लगे लेकीन कही कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने बाहर काम करने गए पति विनोद कुमार को उसके गायब होनी की सूचना दी। सूचना पर घर लौटे विनोद कुमार काफ़ी खोजबीन करने के बाद थक हार कर 19 मई को पत्नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.