बदायूं, मई 23 -- सड़क किनारे जंगल में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर रोड स्थित जहानाबाद गांव के पास का है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे जंगल में एक युवक को पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृत युवक पेंट और शर्ट पहने हुए था, लेकिन उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला ...