लखीमपुरखीरी, मई 1 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार सुबह एक महिला का सड़ा गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि सुबह जंगल का वाचर गश्त पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर जमीन पर पड़े एक शव पर पड़ी। शव की हालत काफी खराब थी और वह कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। वाचर ने तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस के अनुसार, शव सड़ा गला होने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- बारिश में जमीन से बाहर निकला हाथ, महिला और नवजात की मिट्टी में दबी लाश मिली मौके पर आवश्यक जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.