पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। जंगल में बांबी यानि दीमक को खोदते हुए भालू का वीडियो वायरल हुआ है। जंगल में भालू के इस काम को देख कर सैलानी रोमांचित हो उठे। शनिवार और रविवार को लगातार सैलानियों के आने जाने का क्रम बना हुआ है। रविवार को भालू देख कर सैलानियों में उत्साह जागा। साथ ही जंगल में बाघ और हिरन समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार भी हुआ। जंगल में भालू को बांबी दिखने के साथ ही सैलानियों ने रोचक तरह से इसकी जानकारियां गाइड से लीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...