पीलीभीत, मार्च 22 -- जंगल में दीमकों का घर बांबी खोदते भालू का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल स्लॉथ भालू दीमक और चीटियां भी बड़े चाव से चट कर जाते हैं। इसीलिए भालू बांबी खोदकर दीमक खा रहा था। सैलानियों ने खूब तस्वीरें ली और वीडियो बनाए। शनिवार और रविवार को लगातार सैलानियों के आने जाने का क्रम बना हुआ है। इसी क्रम में रविवार को भालू देख कर सैलानियों में उत्साह जागा।साथ ही जंगल में बाघ और हिरन समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार भी हुआ। जंगल में भालू को बांबी दिखने के साथ ही सैलानियों ने रोचक तरह से इसकी जानकारियां गाइड से लीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...