धनबाद, जून 6 -- पूर्वी टुंडी। शुक्रवार की सुबह घोषालडीह स्थित जंगल से अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पूर्वी टुंडी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पूर्वी टुंडी थाना से महज आधे किमी की दूरी पर घोषालडीह जंगल में पलाश के पेड़ पर पैंतीस वर्षीय व्यक्ति का शव झूल रहा था। व्यक्ति लाल रंग की टी- शर्ट और हाफ पैंट पहना हुआ था और गमछे के सहारे ही लटका हुआ था। सुबह गाय-बैल चरा रहे किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना घोषालडीह के ग्रामीणों को दी जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आसपास दर्जनों गांवों के लोग घटनास्थल पहुंचे लेकिन किसी ने शव को नहीं पहचाना। पूर्वी टुंडी पुलिस सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंची और शव को पेड़ से उतार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.