चतरा, अप्रैल 21 -- लावालौंग प्रतिनिधि। लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिया गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय उमेश भारती, पिता स्व. प्रकाश भुइयां, निवासी ग्राम लावालौंग, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाते समय पेड़ से लटका शव देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना लावालौंग थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की पीटकर हत्या, पेड़ से लटका दिया शव पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.