लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 21 -- दुधवा की रेंज की फारेस्ट चौकी सौनहा में तीन नेपालियों को कोर एरिया में पकड़ा गया। तलाशी में एक खुरपी व झोला बरामद हुआ। पकड़े गए नेपालियों से तीस हजार जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। हालांकि एक वीडियों भी वायरल हो रहा जिसमें नेपाली वन विभाग पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं। वन दरोगा अनुराग ने बताया कि तीन नेपाली जिसमें जोग बहादुर खड़्का, रामगिरी खाती व दिलबहादुर निवासी नेपाल धनगढ़ी 19 आईगांव के निवासी है जो 52 नम्बर रुट पर जंगल के अंदर कोर एरिया में स्टाफ़ ने पकड़ा था। पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नही दे पा रहे थे। कभी भट्ठा गांव तो चंदनचौकी जाने को बता रहे थे जो जंगल के बाहर है। फिर विपरीत दिशा में जंगल के एक किलोमीटर अंदर कोर एरिया में क्या कर रहे थे। तलाशी में इन लोगों के पास एक धारदार खुरपी व एक झोला मिला था। तीस ह...