बिजनौर, जून 4 -- ​शेरकोट। गांव हरेवली उर्फ भगौता में जंगल में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने गई दो नाबालिग सगी बहनों से छेड़छाड़ और जोर-जबरदस्ती करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया। ​गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 मई को उसकी 14 व 16 वर्षीय बहनें गांव की ही एक अन्य युवती के साथ पास के यूके लिपटिस के बाग में गई थीं। आरोप है कि सूनापन देखकर गांव के ही शौकीन पुत्र फुरकान और फरहान पुत्र जाबिर वहां पहुंच गए। और दोनों बहनों के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने जोर-जबरदस्ती का प्रयास किया, जिस पर शोर मचाती हुई पीड़ित लड़कियां किसी तरह अपनी जान बचाकर घर भागकर आईं।​उधर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया...