चतरा, जून 10 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। चतरा जिले के शिला ओपी अंतर्गत चोपे गांव निवासी शांति देवी पति चुरामन सिंह भोक्ता की स्थिति अब खतरे से बाहर है। सोमवार की शाम कटकमदाग थाना क्षेत्र के पननवाटांड जंगल में महुआ का फल (डोरही) चुनने के दौरान वह गोली का शिकार हो गयी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शांति देवी को शिला ओपी प्रभारी हरिश्चंद्र तिरवार के सहयोग से हजारीबाग रेफर किया गया था। डॉक्टरों की मुस्तैदी से महिला की जान बच गई है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों और वन क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों में काफी आक्रोश और दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- केरेडारी में चंद्रगुप्त खनन क्षेत्र में फायरिंग, दहशत में कर्मी इधर, घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों जिलों की पुलिस पूरी तरह से रेस हो गई है। सोमवार रात में सिमरिया...