श्रावस्ती, जून 15 -- श्रावस्ती, संवाददाता। संरक्षित वन क्षेत्र सोहेलवा वन माफियाओं के साथ ही शिकारियों के निशाने पर है। रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने पूर्वी सोहेलवा जंगल से एक शिकारी को जाल के साथ गिरफ्तार किया। जंगली सूअर का शिकार करने के लिए शिकारी ने जाल लगाया था। पूर्वी सोहेलवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिमेश वर्मा वन व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ जंगल की सुरक्षा के लिए गश्त पर निकले थे। इस दौरान सीताराम पुरवा गांव से सटे जंगल में एक शिकारी जाल लगाकर बैठा था। शिकारी की नजर टीम पर पड़ी तो वह जाल लेकर मौके से भागने लगा। इस पर टीम ने भाग रहे शिकारी को दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसकी पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी लाल जी पुत्र ओमकार के रूप में हुई। शिकारी के कब्जे से बरामद जाल को जब्त कर आरोपी को रेंज कार्यालय लाया गया। जहां ...