आगरा, मार्च 14 -- ढोलना थाना क्षेत्र के फिरोजपुर सिहोला गांव के जंगल में घायलवस्था में मिले मूक बधिर व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे फिरोजपुर सिहोला गांव में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां लोगों ने बताया कि उदयवीर पुत्र मिहीलाल के नलकूप एक व्यक्ति पहुंचा, जो कि घायलावस्था में था।पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास किया तो उसका नाम शमशेर पहलवान पुत्र इमामुद्दीन निवासी भामों ढोलना बताया गया। इसके बाद परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शमशेर जन्म से मूक बधिर है। ग्रामीणों की मानें तो वह गंगीरी बॉर्डर की ओर से वह घायलवस्था में नलकूप तक पहुंचा था। ग्रामीणों से वह पानी के लिए इशारा कर रहा था, इसके बाद ग्रामीणों ने उसके पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.