बिजनौर, अप्रैल 6 -- हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव बलिया नंगली के जंगल में गुलदार का जोड़ा देखे जाने से सिंचाई करने गए किसानों के होश उड़ गए। उन्होंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है। क्षेत्र में इस समय गुलदारों का आतंक बना हुआ है। गांव बलिया नंगली के जंगल में सरदार समुदाय के डेरे स्थित हैं। शनिवार रात किसान राजेंद्र, मनजीत, गुरनाम, दलजीत, कमलजीत जंगल में फसल की सिंचाई करने गए थे। जैसे ही वह दोनों बाबा पीर के मकान के पास पहुंचे तो उन्होंने छत पर गुलदार का जोड़ा खड़े देखा। किसानों ने तत्परता दिखाते हुए गुलदार के जोड़े के ऊपर टोर्च की रोशनी लगाकर शोर मचा दिया। इसके बाद सभी ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, शनिवार को सवदलपुर रेहरा निवासी रुखसाना को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था। रुखसाना में ...