जंगल में किशोरी के साथ गैंगरेप में प्रेमी समेत दो गिरफ्तार
चित्रकूट, जुलाई 16 -- चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर थाना क्षेत्र स्थित झरी फाटक के समीप जंगल में प्रेमी के साथ घूमने पहुंची किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को दबोच लिया है। किशोरी के साथ तीन युवकों ने असलहे की दम पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद बाइक से किशोरी को ले जाकर कर्वी में छोंडा था। तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस को सफलता मिली। जिस पर पुलिस ने प्रेमी समेत दो लोगों को दबोच लिया। जबकि दो युवकों की तलाश पुलिस कर रही है। एसपी अरुणा कुमार सिंह ने गुरुवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया। बताया कि मंगलवार को पीड़िता किशोरी ने थाने में तहरीर देकर घटना की सूचना दी थी। तहरीर में पीड़िता का कहना था कि सोमवार की दोपहर वह अपने प्रेमी जिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.