हजारीबाग, मार्च 17 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।विष्णुगढ़ के विभिन्न जंगलों में इन दिनों आग लगाने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। वन संपदा एवं वन्य जीवों का भारी नुकसान हो रहा है। इसे लेकर सोमवार को जन सहयोग केंद्र हजारीबाग एवं वन प्रबंधन समिति उपरैली मुरगांव के संयुक्त तत्वावधान में जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ जागरूकता सह चेतावनी रैली निकाली गई। रैली में डुमरसुंगा, उपरैली मुरगांव, हेठली मुरगांव, भुताही मुरगांव गांव के पर्यावरण प्रेमी ग्रामीण शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को जंगल में आग लगने से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक करते हुए चेतावनी भी दी गई। कहा गया कि जंगल में आग लगाना गैर-कानूनी है। पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना के साथ-साथ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। रैली में वन प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेश बास्के, बबलू बास्के, नीलू देव...