लोहरदगा, मार्च 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड क्षेत्र के जंगलों में आग लगने से जंगली जीव जंतुओं पर संकट उत्पन्न हो गया है। आग तेजी से फैलती जा रही है। आग बुझाने को लेकर विभाग की ओर से अब तक पहल नहीं की गई है। आग लगने से जंगल में पाए जाने वाले दुर्लभ जड़ी बूटियां से भी लोगों को वंचित होना पड़ेगा। जंगल में लगी भीषण आग से वन संपदा को नुकसान होने की आशंका है। आग की लपटों से पेड़-पौधे जल रहे हैं और जंगल में रहने वाले जीव-जंतु भी खतरे में हैं। लोहरदगा किस्को प्रखंड क्षेत्र में तिसिया के पास काशीटांड़ जंगल में आग लगने से पेड़ पौधे झुलस रहे हैं। किस्को से रिचूघुटा मुख्य मार्ग पर तिसिया पंचायत के काशी टांड़ के जंगलों में महुआ चुनने वाले लोगों द्वारा आग लगा दी गई। जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।देखते ही देखते आग आसपास क...