सोनभद्र, फरवरी 28 -- वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत सिकरवार के साड़सोत गांव के पास जंगल में शनिवार की सुबह छह बजे आग लग गई। इससे जंगल में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण दर्जन भर गांवों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर सुबह 10 बजे आग बुझाई। नगवां ब्लाक के सिकरवार के साड़सोत गांव में शनिवार की सुबह छह बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन भी चपेट में आकर जल गई। आग की लपट देख ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर सुबह लगभग 10 बजे आग पर काबू पा लिया। ग्रामीण अशोक, रामराज, जालिम ने बताया कि आग ...