पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। जिला संयुक्त बार एसोसिएश ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसमे सूर्यास्त से सूर्योंदय तक जंगल मार्गों पर यातायात को बंद रखने के आदेश को वापस लिए जाने का आग्रह किया। वनाधिकारियों की तरफ से जारी आदेशों को वापस लेकर आम जन को राहत दिलााने की मांग की गई है। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी की अगुवाई में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सूर्यास्त से सूर्योंदय तक आवाजाही को जंगल मार्ग पर प्रतिबंधित किए जाने के आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए राहत दिलाने की मांग की गई है। -आज होगी बैठकडीएम ने इस मामले को लेकर सोमवार शाम को संबंधित विभाग की बैठक बुलाई है। ताकि आदेश को लेकर आवश्यक चर्चा कर गहन मंत्रणा कर विकल्प तलाशा जा सके। डीएम ने बताया कि इस बारे...