नोएडा, दिसम्बर 2 -- नोएडा के सेक्टर-95 में बने 'नोएडा जंगल ट्रेल पार्क' को सोमवार को लोगों के लिए खोल दिया गया। सोमवार को इस पार्क का शुभारंभ नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने किया। पार्क में लोग हिरण, हाथी, शेर, जिराफ आदि की आकृतियां देखने के साथ रोमांचित हो उठे। इस पार्क में कबाड़ और लोहे से करीब 650 जानवरों की आकृतियां बनाई गई हैं। आकृतियां तैयार करने में करीब 400 टन कबाड़ का प्रयोग हुआ है। पार्क के शुभारंभ के मौके पर विधायक पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते ही प्रकृति से जुड़ी चीजों को देखने के लिए अभी तक बॉटनिकल गार्डन और ओखला पक्षी विहार थे। अब इनके पास ही जंगल ट्रेल पार्क की शुरुआत हो गई है। अब यह इको हब के रूप में भी जाना जाएगा। यहां यमुना नदी, तरह-तरह के पक्षियां, कबाड़ से बनी जानवरों की आकृतियां प्रकृति से करीबी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.