गोरखपुर, फरवरी 1 -- जंगल कौड़िया (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पर रविवार सुबह करीब नौ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब एक ऑटो दो भारी ट्रेलरों के बीच फंसकर बुरी तरह दब गया। हादसे में ऑटो चालक श्रीकांत (40) पुत्र प्रह्लाद, निवासी ग्राम तुर्कवलिया, थाना पीपीगंज तथा प्रतिमा (18) पुत्री संजय पासवान, निवासी नरुदीन चक्र, थाना कैम्पियरगंज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरसिंह (40) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल, निवासी ग्राम कप्तानगंज, जिला कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.