सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।जिले में जंगलों को सुरक्षित करने के लिए वन विभाग इस वर्ष गंभीर नजर आया। अवैध रूप से जंगल काटने वाले तस्करों के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। जिसके कारण लाखों रुपए के अवैध लकड़ी बरामद किए गए। हालांकि विभाग के कार्रवाई के बाद भी जंगलों में लकड़ी की कटाई लगातार जारी है। विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण आदि के लिए भी सैकड़ो की संख्या में पेड़ काटे गए हैं। हालांकि काटे गए पेड़ के 10 गुणा संख्या में संवेदक के द्वारा पौधे भी लगाए गए हैं। वहीं वन विभाग के द्वारा लाखों पौधा भी लगाए गए हैं। जिले में संरक्षित पक्षी मोर पाए जाते हैं। हालांकि मोर के संरक्षण की दिशा में विभाग के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। वहीं जिले के बोलबा, ठेठईटांगर, जलडेगा, बानो, बांसजोर आदि इलाके में जंगली हाथी का आतं...