लातेहार, अप्रैल 5 -- छिपादोहर,प्रतिनिधि। जंगलों को आग से बचाने और ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग ने छिपादोहर पूर्वी एवं पश्चिमी वन क्षेत्र में एक अनूठी पहल शुरू की है। डिप्टी डायरेक्टर प्रजेषकांत जेना के निर्देश पर विभिन्न गांवों में महुआ के पेड़ों के नीचे जाली लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक महुआ के फूल जमीन पर गिरकर खराब हो जाते थे, जिससे किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। लेकिन जाली लगने के बाद महुआ सीधे पेड़ से जाली में गिरेगा, जिससे वह सुरक्षित रहेगा और उसे आसानी से इकट्ठा कर सुखाया जा सकेगा। वन विभाग के अनुसार, इस पहल का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि महुआ चुनने के लिए पेड़ों के नीचे आग लगाने की परंपरा पर रोक लगेगी। इस नई व्यवस्था से जंगल, पेड़-पौधे और वन्य जीवों को आग से होने वाले खतरे से बचाया जा स...