घाटशिला, फरवरी 23 -- जंगल के फूल, फल व जड़ी-बूटी से अवगत हुए बच्चे पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी के उठाया सराहनीय कदम स्कूली बच्चों को नूतनडीह के जंगल का कराया परिदर्शन जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा स्कूली बच्चों का जंगल से रिश्ता बनी रहे व जंगल में मिलने वाली जड़ी-बूटी, साग-सब्जी, कंदमूल फल-फूल का आजीविका में उपयोग को लेकर पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी ने रविवार को सराहनीय कदम उठाया व क्षेत्र के पांच सरकारी स्कूलों के बच्चों को नूतनडीह गांव के रांगा पहाड़ जंगल का परिदर्शन कराया। इस परिदर्शन में बच्चों ने जंगल के ज्ञान से जहां अवगत हुए, वहीं वन सामग्री की पहचान एवं उसकी उपयोगिता की भी जानकारी हासिल की। इस कार्यक्रम में बांगो उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोहदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय,सादेडीह, जामडीह व बोरा काटा सरकारी विद्यालय के बच्चो...