बाराबंकी, मार्च 2 -- बाराबंकी। जिले को ईको पर्यटन में नए मुकाम पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाला 300 हेक्टेयर में फैले न्यामतपुर जंगल वाचर्स को डब्ल्यूएलसी व हरी ताजी संस्था द्वारा सोमवार को सम्मानित किया गया। वन विभाग में सबसे निचले पायदान पर कार्य करने वाले जिनको माहवार 5980 रु मानदेय मिलता है, उनके साथ होली का त्यौहार मनाया गया। वेटलैंड संरक्षणकर्ता व वन्यजीव फोटोग्राफर नवीन बनौधा व विपिन वर्मा ने होली की टीशर्ट व गुझिया देकर सम्मानित किया। इस दौरान नवीन बनौधा ने फारेस्ट वाचर्स को उनके दायित्व और चुनौतियों की जानकारी साझा की। साथ ही क्षेत्र में वन प्रबंधन समिति या बायोडायवर्सिटी समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय ग्राम प्रधान सुरेश वर्मा से भी चर्चा की। नवीन बनौधा ने बताया कि जंगल बहुत समृद्ध है, जहां 125 से ज्यादा पक्षियों...