पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पीलीभीत। हिटी पीलीभीत टाइगर रिजर्व में महोफ रेंज के अंतर्गत कोर एरिया में बिल्डिंग मैटेरियरल और उससे जुड़े साक्ष्यों के मिलने का मामला सामने आया है। कोर जोन में निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित रहने के नियम के बावजूद प्रकरण आने पर पीटीआर प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। माना जा रहा है शीर्ष स्तर से इस मामले में कार्रवाई हो सकती है। दरअसल पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पिछले दिनों एनटीसीए के नियमों के उल्लंघन के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इन पर कार्यवाभी हुई। पर अब जो मामला सामने आयास है वह चौंकाऊ है। जंगल में गश्त के लिए बने मार्ग पर ही निर्माण सामग्री का डंपिंग ग्राउंड बना दिए जाने के साक्ष्य जंगल के अधिकारियों को मिले है। जंगल के अंदर और खास तौर पर कोर एरिया में इस तरह की गतिविधिय...