बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बरौनी। बरौनी व गढ़हरा रेलवे कॉलोनियों में स्थानीय आधिकारियों की मनमानी व उदासीनता के कारण जंगलों की कटाई व साफ-सफाई नहीं की जा रही है। नतीजतन रेलवे कॉलोनियों में रहने वाले कर्मी व उनके परिजनों के समक्ष अनहोनी का भय बना रहता है। कॉलोनीवासियों की मानें तो जंगल से प्रायः सांप व बिच्छू के अलावा अन्य जहरीले कीड़े मकोरों का निकलना बना रहता है। यूनियन से जुड़े कर्मियों द्वारा भी इससे स्थानीय से लेकर मंडल के अधिकारियों तक को अवगत कराया जा चुका है। बावजूद स्थिति जस की तस बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...