पीलीभीत, जुलाई 1 -- पीलीभीत। घने जंगलों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बीच दौड़ लगाकर अपने सपनों को उड़ान देने वाले पीलीभीत के यूनुस शाह ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पीलीभीत के जोगराजपुर गांव पटिहन से ताल्लुक रखने वाले यूनुस शाह का चयन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में हुआ है। बचपन में जोगराजपुर गांव से सटे गांव घने जंगल उनके खेल का मैदान हुआ करते थे। जंगल की कठिन पगडंडियों पर नियमित अभ्यास ने उनकी रफ्तार को नई पहचान दी। इसी प्रतिभा के दम पर उनका चयन वर्ष 2024 में भारतीय सेना में हवलदार के पद पर हुआ। सेना में रहते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से लगातार सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कीं।हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में...