लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- मैलानी वन क्षेत्र की जटपुरा बीट के अंतर्गत पूरनपुर गांव के पास जंगल में लगी आग से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आकर किसान सुखदेव सिंह का पांच हार्स पावर का मोटर और सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइप जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर राजाराम तिवारी ने मौके का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। पूरनपुर निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि शनिवार शाम जंगल में अचानक आग लग गई, जो धीरे-धीरे फैलते हुए जंगल के किनारे लगी जाली के नीचे से होकर उनके ट्यूबवेल तक पहुंच गई। आग की लपटें देखकर जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक पाइप जलने लगी थी। उन्होंने ट्यूबवेल चलाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में सिंचाई पाइप और पांच हार्स पावर की मोटर पूरी तरह जल गई। किसान के अनुसार...