बागेश्वर, फरवरी 16 -- वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं और उसके दुष्प्रभावों को देखते हुए वन विभाग ने वनाग्नि काल के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 फरवरी से शुरू होकर 15 जून तक चलने वाले वनाग्नि काल के मद्देनजर बागेश्वर वन प्रभाग ने सुरक्षा, निगरानी और त्वरित कार्रवाई की बहुस्तरीय रणनीति लागू की है। ड्रोन कैमरे से जंगल की आग पर नजर रखी जाएगी। आग लगाने वाले अराजक तत्वों पर भी विभाग कड़ी नजर रखेगा। विभाग ने इस वर्ष विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। वन प्रभाग के अंतर्गत कुल छह रेंज हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 66,236.20 हेक्टेयर है। इसके अतिरिक्त 822 वन पंचायतों का 38,782.924 हेक्टेयर क्षेत्र भी सुरक्षा दायरे में आता है। इतने विस्तृत वन क्षेत्र की निगरानी के लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। कार्ययोजना के तहत निर्धारित कक्षों में नियंत्रित फुकान...