बगहा, मार्च 24 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। वीटीआर के जंगल से भटक कर बीते चार दिनों से रिहायशी क्षेत्रों में चलकदमी कर रहा बाघ अब एकडेरवा से निकल कर गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के कोहरगड्डी सरेह में पहुंच गया है। सोमवार को बाघ का लोकेशन कोहरगड्डी की तरफ ट्रेस किया गया है। रविवार को बाघ एकडेरवा में था। वहां से वह उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा था। देर शाम तक वह छवघरिया के सामने दोन नहर के करीब तक पहुंच गया था। उम्मीद थी कि वह दोन नहर पार कर जंगल की तरफ चला जाएगा। लेकिन वह दोन नहर पार नहीं किया और वहां से वह पूरब की तरफ मूव करते हुए कोहरगड्डी सरेह तक पहुंच गया। यह जानकारी गोवर्धना के रेंजर सुनील कुमार पाठक ने दी है। उन्होंने कहा कि बाघ की उम्र काफी कम है। वह महज एक साल का है। उससे पैनिक या भयभीत होने की जरूरत नहीं है। रेंजर श्री पाठक ने बताया कि उम्...