गिरडीह, मई 15 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पडरमनियां गांव में जंगल की कटाई के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुवार को रोड जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार मौजा पडरमनियां के गैर-मजरूआ भूमि के पटरी पहाड़ी जंगल को गांव के ही भिखारी राय एवं उनके परिवार के लोगों पर काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बबलू मंडल के नेतृत्व में गुरुवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और पेशम- द्वारपहरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बबलू मंडल ने बताया कि पहाड़ी जंगल को काटकर पर्यावरण और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कहा कि भिखारी राय द्वारा खुलेआम धमकी दी जाती है कि जिसके अंदर खून है, आकर रोक ले, जान से मार देंगे। यह भी पढ़ें- वन विभाग की जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर : फॉरेस्टर इस धमकी के बाद...