बागेश्वर, मई 28 -- बागेश्वर, संवाददाता। वनाग्नि की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वन विभाग अलर्ट है। वन क्षेत्र के ग्राम मालता तोक बग्जी बल्ला में एक युवक को जंगल में आग लगाते हुए वनकर्मियों ने रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर नौ हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने बताया कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए सभी रेंजों में विशेष टीमें गठित कर गुप्त अभियान और नियमित गश्त कराई जा रही है। विभाग वन क्षेत्रों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने में जुटा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम लगभग साढ़े छह बजे वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत के नेतृत्व में तथा वन क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह कैड़ा की संयुक्त टीम गश्त पर थी। यह भी पढ़ें- पौड़ी में जंगलों की आग की रोकथाम को किय...